भोले शंकर पर आधारित भक्ति एल्बम का लांचिंग समाजसेवी भाजपा नेता नीरज सिंह के कर कमलों द्वारा संपन्न

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर:- सावन के पावन महीने में विनायक म्यूजिक इंटरटेनमेंट के द्वारा बोल बम गीत बनाया गया। पहला एल्बम “देवघर के दर्शन करा दी” का लांचिंग आज मानगो डिमना रोड स्थित श्री श्री शिरोमणि अमरनाथ मंदिर के प्रांगण में किया गया। मुख्य अतिथि के तौर पर भाजपा नेता एवं समाजसेवी नीरज सिंह मानगो मंडल अध्यक्ष श्री विनोद राय मानगो मंडल के उपाध्यक्ष सुनील सिंह के साथ-साथ अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के प्रदेश महामंत्री सुशील कुमार सिंह जिला संयोजक राजीव रंजन एवं मानगो मंडल के संयोजक मिथिलेश सिंह उपस्थित थे। इसके अलावा एल्बम के मुख्य कलाकार विवेक सिंह एवं पूजा सिंह अपने तकनीकी सहयोगी फोटोग्राफर एवं साथियों के साथ उपस्थित थे। गीत रंजन सम्राट एवं म्यूजिक राजा राजेश ने बनाया है गायक के रूप में अविनाश पांडे और गायिका के रूप में भोजपुरी सुप्रसिद्ध गायिका अंतरा सिंह पुनीता ने अपनी आवाज दी है। कोरियोग्राफी सुमन चौबे ने किया कैमरामैन सोलोमन दास पूरे एल्बम का निर्देशन उदय साहू ने शूटिंग किया है। एल्बम शूटिंग का क्षेत्र दोमुहानी की पहाड़ियों के बीच किया गया। एल्बम का उद्देश्य सावन के पावन महीने में गीत के माध्यम से श्रोताओं में देशभक्ति की भावना पैदा करना है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
See also  विकास योजनाओं में देरी पर सख्ती, समय पर काम पूरा करने का सख्त निर्देश

Thanks for your Feedback!

You may have missed