अपने संसदीय क्षेत्र में सांसद विद्युत महतो की भी तरजीह नहीं दे रहा जेल प्रशासन…

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर :- जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो है और उनके अपने संसदीय क्षेत्र में भी जेल प्रशासन तरजीह नहीं दे रहा है. कुछ इसी तरह का एक मामला बुधवार को सामने आया है. जमशेदपुर के सांसद के साथ-साथ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश भी घाघीडीह जेल में भाजपा नेता अभय सिंह से मिलने के लिए पहुंचे हुए थे. यहां पर जेल प्रशासन ने उन्हें गेट पर ही रोक दिया. साफ जवाब दिया कि मिलने का समय खत्म हो गया है. ऐसी घड़ी में वे भीतर जाने की अनुमति नहीं दे सकते हैं. इस बीच दोनों सांसदों ने जेल प्रशासन से भी अनुरोध किया लेकिन उनकी एक नहीं सुनी गई. अंततः दोनों सांसद बैरंग लौट गए.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

चर्चा का विषय बना हुआ है इस तरह की गतिविधियां

दोनों सांसदों को घाघीडीह जेल गेट पर रोक देना पूरे शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है. लोग इस बात पर अपनी अलग-अलग तरह से प्रतिक्रिया दे रहे हैं. जब सांसद की ही बात जेल प्रशासन नहीं सुनेगा तब आम लोगों की कौन सुनेगा और उनकी समस्या का समाधान कौन करेगा.

Advertisements
See also  जमशेदपुर के तीरंदाज श्रेय भारद्वाज का कमाल: 2 गोल्ड समेत 7 मेडल जीतकर बने ओवरऑल चैंपियन

Thanks for your Feedback!

You may have missed