जुबली पार्क को लेकर भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष के तेवर कड़े।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर:-एक ओर भाजपा के जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव जुबिली पार्क की सड़क नहीं खोलने की वकालत कर रहे हैं, तो दूसरी ओर पूर्व जिलाध्यक्ष अभय सिंह ने कड़े तेवर अपना लिए हैं,अभय सिंह ने कहा है कि एक सप्ताह में जुबिली पार्क की सड़क चालू नहीं हुई, तो हर चौक-चौराहे पर झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता का पुतला फूंका जाएगा। अभय ने पार्टी स्टैंड से अलग चलने का बिगुल फूंक दिया है।

Advertisements
Advertisements

अभय सिंह का कहना है कि जुबिली पार्क प्रकरण में मंत्री बन्ना गुप्ता का यह कहना कि हर हाल में जुबली पार्क खुलेगा, इसमें कोई राजनीति ना करे। मैं बन्ना गुप्ता से यह आग्रह करना चाहता हूं जब कोई व्यक्ति सड़क जाम करता है, तो झारखंड सरकार या जिला प्रशासन 353 धारा के तहत नन बेलेबल सेक्शन के तहत जेल के सलाखों के पीछे भेज देती है। आज पूरे दो वर्ष हो गए, कोरोना के नाम पर जुबिली पार्क में किसी प्रकार की गतिविधियां ना हो, इसे बंद रखा गया है। जमशेदपुर की जनता यह मान कर चल रही थी कि अब खुल जाएगा, लेकिन स्थानीय कारपोरेट कंपनी की नीयत में ही खोट थी। वह आने-जाने वाले रास्ते को भी बंद करना चाहती थी, आखिर क्यों। आप इस क्षेत्र के विधायक हैं और मंत्री भी। हजारों बार जुबिली पार्क के अगल-बगल से गुजरे हैं, लेकिन एक बार भी आपके ने इसे खोलने का प्रयास नहीं किया। ना ही कानून के तहत यह संज्ञान लिया गया कि पार्क का मेन गेट क्यों बंद है। जब राजनीतिक दल के लोग चिल्लाने लगे, जनता के हित में सवाल खड़े करने लगे, तब आपकी नींद टूटी। इससे यह प्रतीत होता है कि कहीं ना कहीं दाल में कुछ काला है। हम आपसे पूछना चाहते हैं कि क्या इस शहर में कानून लागू नहीं है। क्या संविधान एक निरीह और कमजोर व्यक्तियों तक ही सीमित है। क्या भारत के कानून का डंडा कमजोर लोगों तक ही सीमित है।

See also  बोड़ाम के उप डाकपाल ऑफिस में छलकाते हैं जाम- video

जमशेदपुर की आबादी हो गई 20 लाख से अधिक

अभय सिंह ने कहा कि आज से 100 वर्ष पहले शहर की आबादी एक लाख थी, आज 20 लाख से ज्यादा आबादी हो गई है। भारी वाहनों से लेकर छोटी गाड़ियों की संख्या में बेहिसाब वृद्धि हुई है। स्थिति भयावह है। आने वाले 25 वर्षों में यह सड़क नरक की ओर होगी। अगर हम आज अपने मौलिक अधिकारों से वंचित रहेंगे तो हमारी आने वाली पीढ़ियां किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगी। आखिर पार्क बंद करने की इजाजत किसने दी। उपायुक्त से लेकर सभी लोगों ने कहा कि हम खुलवा देंगे, तो खुला क्यों नहीं। पार्क खोलने में आखिर दिक्कत क्या है। यह बात जनता तक पहुंचनी चाहिए। बिना झारखंड सरकार की अनुमति के यह नहीं हो सकता था।

जनता चुप नहीं बैठेगी

अभय सिंह ने कहा कि जिला प्रशासन इस सरकार में किंकर्तव्यविमूढ़ की स्थिति में दिख रहा है, लेकिन जमशेदपुर की जनता इस मुद्दे पर चुप नहीं रहेगी। कोरोना की इस वैश्विक महामारी के कारण हम सरकार को मदद करना चाहते हैं, परंतु जिस प्रकार सरकार हठधर्मिता करके जनता के मौलिक अधिकारों को छीनना चाहती है, हम चुप नहीं बैठेंगे। मंत्री बन्ना गुप्ता से आग्रह है कि एक सप्ताह के अंदर आप जुबिली पार्क का मेन गेट खुलवाएं और मुख्य सड़क चालू कराएं। हम सभी आपको मोहलत देते हैं, अन्यथा एक सप्ताह के बाद बड़ा जन आंदोलन खड़ा होगा, जिसमें जेल भरो आंदोलन तक हो सकता है। सरकार को यह बताना होगा कि इसकी वैकल्पिक व्यवस्था क्या है। अगर जमीन की प्रकृति को बदला गया है, तो यह बात भी सामने आनी चाहिए। इस मुद्दे पर दलगत राजनीति से ऊपर उठकर हमलोग आंदोलन करेंगे और हर चौक-चौराहे पर बन्ना गुप्ता का पुतला जलेगा।

You may have missed