एनआईटी कैंपस,में आहूत सम्मान समारोह आज भव्यता के साथ हुआ संपन्न

0
Advertisements
Advertisements

आदित्यपुर : एनआईटी कैंपस, आदित्यपुर स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल में आहूत सम्मान समारोह आज भव्यता के साथ संपन्न हुआ. दोपहर एक बजे से शुरू हुए इस कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त किया गया. इससे पूर्व कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ गायत्री मंत्र’ के पाठ के साथ हुआ.जबकि स्वागत भाषण प्रतिभा ने किया.सम्मानित शिक्षकों को पुष्पगुच्छ, शॉल और स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया. सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत कौशिक चटर्जी द्वारा दी गई सुरीली गीतों की प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया और समारोह को यादगार बनाया. धन्यवाद ज्ञापन विद्यालय के सीसीए नीलांजल मित्रा ने किया. मौके पर मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित पर्यवेक्षी प्रमुख भवानी शंकर चौधरी ने शिक्षकों की निष्ठा, अनुशासन और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में उनके महत्वपूर्ण योगदान की सराहना की.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
See also  चाईबासा सदर अस्पताल में सेवा का उदाहरण: रोटरी क्लब ने मरीजों में बांटे फल

Thanks for your Feedback!

You may have missed