बहराइच के कैसरगंज में आदमखोर भेड़ियों का खौफ जारी,घर के आंगन से मासूम को उठा ले गया

0
Advertisements
Advertisements

उत्तर प्रदेश : उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में आदमखोर भेड़ियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है. बीती रात कैसरगंज क्षेत्र में एक साल की मासूम बच्ची को भेड़िया उसकी मां के पास से उठाकर ले गया. वन विभाग और पुलिस की टीमें लगातार तलाशी अभियान चला रही हैं.भेड़िया बच्ची को मुंह में दबाकर भागा, लेकिन परिजनों के खदेड़ने पर 300 मीटर दूर झाड़ी में घायल छोड़कर भाग निकला. घायल बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां पर उसका इलाज जारी है. इस घटना से आस-पास के इलाके के लोग डरे हुए हैं. आपको बता दें कि पिछले हफ्ते थाना कोतवाली कैसरगंज अंतर्गत गोड़हिया नंबर चार के मजरा जरूआ गांव में रात करीब तीन बजे रामकुमार की एक वर्षीय पुत्री आरवी को भेड़िया अपना शिकार बना ले गया.बरामदे में मां सो रही थी तभी भेड़िया बच्चे को मुंह में दबाकर गन्ने के खेत में भाग निकला. घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची. प्रभागीय वनाधिकारी (डीएफओ) डॉक्टर राम सिंह यादव ने बताया कि रात साढ़े तीन बजे सूचना मिलते ही सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया. हालांकि, रात के समय घने कोहरे और गन्ने के ऊंचे खेतों के कारण ड्रोन कैमरों को भी परेशानी हुई. बता दें कि यूपी के बहराइच में बीते तीन महीनों से भेड़िया का खूनी खेल जारी है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed