बेटे का रिजल्ट लेने गए पिता कभी न लौटे…हार्ट अटैक से हुई मौत,

0
Advertisements
Advertisements

गुवाहाटी: असम के जोरहाट जिले में मंगलवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां एक स्कूल में बच्चे का परीक्षा परिणाम लेने आए एक व्यक्ति की अचानक गिरकर मौत हो गई. इस पूरे घटनाक्रम का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह व्यक्ति अचानक बेहोश होकर जमीन पर गिरते दिखाई देता है. बाद में डॉक्टरों ने पुष्टि की कि उनकी मौत सडन कार्डियक अरेस्ट से हुई. दु:खद यह घटना जोरहाट के सैमफोर्ड स्कूल में हुई, जहां 35 वर्षीय दिपांकर बोरदोलोई, जो स्थानीय सिंचाई विभाग में एक्जिक्यूटिव इंजीनियर थे, अपने बेटे का परीक्षा परिणाम लेने पहुंचे थे. उनका बेटा यूकेजी (UKG) में पढ़ता है.डॉक्टरों का कहना है कि दिपांकर को सडन कार्डियक अरेस्ट हुआ था, जो अक्सर बिना किसी पूर्व लक्षण के अचानक आता है और व्यक्ति को कुछ ही सेकंड में बेहोश कर देता है. समय पर CPR मिलने पर कभी-कभी जान बच सकती है, लेकिन कई मामलों में यह घातक साबित होता है. घटना के बाद स्कूल परिसर में मातम छा गया. शिक्षक, विद्यार्थी और अभिभावक गहरे सदमे में हैं.दिपांकर बोरदोलोई जोरहाट के सोनारी गांव के रहने वाले थे और टिओक डिवीजन में सिंचाई विभाग में एक्जिक्यूटिव इंजीनियर के रूप में कार्यरत थे. उनकी असामयिक मौत से परिवार और सहकर्मियों में भी शोक की लहर है. घटना का सीसीटीवी फुटेज अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दिपांकर बोरदोलोई कुछ सेकंड तक सामान्य रूप से चलते दिखाई देते हैं और अचानक गिर पड़ते हैं.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed