स्कूल से छात्रों को निष्कासित करने पर स्कूल परिसर में परिजनों ने किया जमकर हंगामा, शिक्षकों को कक्षा से निकालकर की पिटाई

0
Advertisements

जमशेदपुर: जमशेदपुर के आजादनगर थाना अंतर्गत ओल्ड पुरुलिया रोड स्थित विवेकानंद इंटरनेशनल स्कूल में उस वक्त हंगामा मच गया जब स्कूल से निष्कासित किए गए दो छात्रों के परिजन स्कूल परिसर में घुसकर हंगामा करने लगे. रॉड और लाठी डंडे से लैस होकर आए परिजनों ने स्कूल के शिक्षकों को कक्षा से निकालकर पिटाई कर दी. इस बीच स्कूल के प्रिंसिपल निधि श्रीवास्तव ने पुलिस को फोन कर जानकारी भी दी पर पुलिस समय पर नहीं पहुंची. परिसर में आधे घंटे तक हंगामा करने के बाद सभी भाग गए. इस दौरान स्कूल के शिक्षक दुर्गा दास सखा और अभिजीत को चोट आई है. जानकारी देते हुए प्रिंसिपल निधि श्रीवास्तव ने बताया कि कक्षा 9 के दो छात्रों ने एक छात्र के साथ गलत हरकत की थी. शिकायत के बाद दोनों को शनिवार को निष्कासित कर दिया गया था. इसी बात को लेकर आज दोनो छात्र के परिजन स्कूल परिसर में घुस गए और हंगामा करते हुए मारपीट करने लगे. उन्होंने तोड़फोड़ भी की. एक महिला शिक्षक को भी मारने का प्रयास किया. इधर थोड़ी देर बात असदनगर थाना प्रभारी नरेश सिन्हा भी स्कूल पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए. इस घटना से स्कूल के सारे स्टाफ डरे सहमे है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed