तीन पंचायतो के उप मुखिया उपसरपंच का किया गया चुनाव

Advertisements
Advertisements

कोचस (रोहतास):- जिला के प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न प्रखंडों मे उप मुखिया तथा उपसरपंच का चुनाव शुरू हो गया है। जिसमें कोचस प्रखंड क्षेत्र के तीन पंचायतो उप मुखिया तथा उप सरपंच का चुनाव किया गया। साथ हि साथ तीनों पंचायत के मुखिया को शपथ भी दिलाया गया। कोचस निर्वाचित पदाधिकारी प्रमोद कुमार ने बताया कि 3 पंचायतों में कुल 62 जनप्रतिनिधियों ने पद व गोपनीयता के लिए शपथ ली। जिसमे सरेया पंचायत से मुखिया विकास कुमार तिवारी, कथराई पंचायत से निर्मला कुमारी, व चितैनी पंचायत से चंपा देवी को मुखिया पद का शपथ दिलाया गया।वही उप मुखिया व उपसरपंच के लिए सरेया पंचायत से उप मुखिया प्रियांशु देवी व उपसरपंच तेतरी देवी बनी। तो चितैनी पंचायत से उप मुखिया लक्ष्मीना देवी व उपसरपंच कमलेश सिंह बने तथा कथराई पंचायत से उप मुखिया प्रमिला देवी बनी। वहीं चुनाव होने के बाद अपने समर्थकों के साथ पंचायत के ग्रामीणों ने उप मुखिया तथा उपसरपंच को उनके घर जा कर गले मे पुष्प माला पहना कर बधाइयां दी।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
See also  क्या नीतीश कुमार छोड़ देंगे बिहार की कुर्सी? राज्यसभा जाने की चर्चा से BJP के पहले मुख्यमंत्री की अटकलें तेज

You may have missed