बीते दोपहर से लापता 6 वर्षीय बच्चे का शव तालाब से हुआ बरामद…

0
Advertisements
Advertisements

सरायकेला: जिले के गम्हरिया शिव बांध के पास से गुरुवार को एक दिन पूर्व लापता हुए 6 साल के बच्चे का शव बरामद किया गया है, लापता बच्चों का शव मिलने से परिजनों में चीत्कार मच गया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

प्राप्त जानकारी के अनुसार आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गम्हरिया के शिव बांध के पास ऑटो चालक ब्रजेश तिवारी का 6 वर्षीय पुत्र अभिजीत कुमार बुधवार दोपहर तकरीबन 1 बजे से लापता हो गया था, परिजनों द्वारा काफी खोजबीन करने के बाद भी लापता बच्चे के संबंध में जानकारी प्राप्त नहीं हुई। जिसके बाद आदित्यपुर पुलिस को भी सूचित किया गया था, इधर गुरुवार दोपहर लापता बच्चे का शव घर के पास स्थित शिव बांध तालाब से बरामद किया गया, जिसके बाद बच्चे को परिजनों ने तालाब से बाहर निकाल फ़ौरन टीएमएच अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों द्वारा बच्चों को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

Advertisements
See also  टाटा स्टील प्लांट में बड़ी चोरी नाकाम, 100 किलो कॉपर के साथ चोर पकड़ा गया

Thanks for your Feedback!

You may have missed