जमशेदपुर के पुर्व आई पी एस एवं सांसद डॉ अजय कुमार का जन्मदिन, पूरे शहर में जोरो शोरो मनाया गया 

Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर:-  जमशेदपुर के पुर्व आई पी एस एवं सांसद डॉक्टर अजय कुमार के जन्मदिन पर पूरे शहर में विभिन्न स्थानों में मनाया गया। बता दें कि डॉ अजय कुमार का जन्मदिन 10 अगस्त को पूरे सम्मान के साथ और कोविड नियमों के अंतर्गत मनाया गया जिसमे  समर्थक काफ़ी उत्साहित दिखे। इस उपलक्ष में समर्थकों द्वारा शहर के विभिन्न स्थानों में कार्यक्रम किए गए, जिसमें कांग्रेस ओबीसी के कोलाहन प्रभारी धमेंद्र सोनकर के शाष्ट्रीनगर स्थित आवासीय कार्यालय को  पुष्प एवं बलून से सजाया गया एवम रात्री 12:00 बजे  केक  काट कर जन्मदिन की बधाई दी । इस अयोजन में ज़िला उपाध्यक्ष बब्लू झा ,युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव राकेश साहू ,जिला ओबीसी सेल की उपाध्यक्ष दीपक गुप्ता समलित हुए ।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

डॉक्टर अजॉय कुमार ब्रिगेडियर के कर्मठ कार्यकर्ताओं द्वारा बिरसानगर ,साकची , बिस्टूपुर, जेमको बस्ती में केक काट कर बच्चों के बीच भोजन के पैकेट, मास्क, चॉकलेट, कॉपी, पेंसिल वितरण किया गया ,तथा  साकची के एक अनाथालय में अनाथ बच्चों के लिए खाद्य सामग्री और फल वितरित किए। जिसका नेतृत्व सन्नी सिंह , करणवीर, इमरान, धीरू जी, केपी रवि, त्रिलोक सिंह एवम अन्य साथी ने किया। जुगसलाई बिस्टुपुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अभिजीत सिंह  द्वारा इस्लाम नगर स्थित कांग्रेस कार्यालय से जरूरतमंदों के बीच भोजन का वितरण भी किया गया।

वहीं दूसरी और बागबेड़ा स्टेशन रोड पर भी डॉ अजय के जन्मदिन पर आनंद भोज का आयोजन हुआ, जहां कम से कम 500 से 600 गरीब लोगों को खाना बांटा गया, जिसका शुभारंभ पूर्व पुलिस उपाधीक्षक जमशेदपुर, श्री कन्हैया उपाध्याय और सुभाष युवा मंच के श्री पारस मिश्रा द्वारा किया गया।

See also  ईरान-अमेरिका जंग पर राम गोपाल वर्मा का विवादित ट्वीट, ‘जीसस बनाम अल्लाह’ बयान से सोशल मीडिया में हंगामा

डॉ अजय कुमार के जन्मदिन कार्यकर्म का आयोजन का बाग डोर नितिन उपाध्याय कि देख देख में सम्पन हुआ। डॉ अजय के जन्मदिन का जश्न मनाते हुए डॉ अजय के प्रशंसकों और समर्थकों में भारी खुशी थी। सभी ने डॉ अजय कुमार के बेहतर स्वास्थ्य और खुशी की कामना की।

Advertisements

You may have missed