राइजिंग सन इंग्लिश स्कूल केबुल बस्ती का वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह सम्पन्न, विधायक पूर्णिमा साहू ने बच्चों और शिक्षकों को आपसी समन्वय पर दिया जोर


Jamshedpur : राइजिंग सन इंग्लिश स्कूल केबुल बस्ती का वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह आज स्कूल परिसर में संपन्न हुआ, कार्यक्रम की शुरुवात विधायक पूर्णिमा साहू ने माता सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया, बच्चों ने तुलसी पूजन कर कार्यक्रम में प्रथम प्रस्तुति दी और एक नया संदेश दिया। सांस्कृतिक प्रस्तुति में भारत दर्शन और विविधताओं में एकता, नाट्य प्रस्तुति में काले जादू और पाखंडियों के जाल में ना फंसने का संदेश बच्चों ने रखा साथ ही भारत के पर्व त्यौहार पर नृत्य प्रस्तुति दी। अपने अपने कक्षा में प्रथम, द्वितीय और तृतीय आने वाले बच्चे विधायक पूर्णिमा साहू, साईं सरस्वती इंग्लिश स्कूल के सचिव जे शांता और जेवियर्स इंग्लिश हाई स्कूल के प्रेसिडेंट अशोक तिवारी, विद्यालय के संरक्षक खेमलाल चौधरी, विधालय के अध्यक्ष दिनेश कुमार, महासचिव परमानंद कौशल, प्रधानाध्यापिका लुबना नूर खान ने बच्चों को पुरस्कृत किया। अपने संबोधन में विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा कि बच्चों को गढ़ना आज बड़ी जिम्मेवारी है शिक्षक और अभिभावक को छोटे बच्चों पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है, अपने बाल्य काल्य में अगर सभी दिशा प्राप्त हो जाती है तो आने वाला भविष्य प्रकाशमय होगा, विद्यालय अध्यक्ष दिनेश कुमार ने अपने वक्तव्य में कहा की विद्यालय आज अपने संसाधनों के बल पर ऐसे क्षेत्र में शिक्षा का प्रचार प्रसार कर रही है जहां माध्यम वर्गीय परिवार के लोग रहते है और उनके बच्चों को अंग्रेजी माध्यम के शिक्षा से हम जोड़ने का प्रयास कर रहे है।
प्रधानाध्यापिका लुबना नूर खान ने वार्षिक विस्तृत रिपोर्ट सभी के समक्ष रखने का कार्य किया, महासचिव परमानंद कौशल ने विद्यालय के नितान्त आवश्यक विषयों पर विधायक पूर्णिमा साहू का ध्यान आकृष्ट कराया, संरक्षक खेमलाल चौधरी ने विद्यायल की स्थापना काल से आज तक की उपबल्धियों पर प्रकाश डाला और आगामी चुनौतियों पर चर्चा की।
कार्यक्रम को जे शांता और अशोक तिवारी, सी पी समिति मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक अमित कुमार सिंह ने भी संबोधित किया।
जूनियर और सीनियर बच्चों के माता पिता को सर्वश्रेष्ठ अभिभावक के सम्मान से पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का संचालन स्कूल के छात्र बालवीर और शिक्षिका कृतिका कुमारी, धन्यवाद ज्ञापन प्रीति शर्मा ने किया। कार्यक्रम में विद्यालय शिक्षकों में रीता शर्मा, कुमकुम सिंह, दीक्षा साहू, अंजली शर्मा, कविता साहू, चांदनी कुमारी, रवीना ठाकुर, त्रिलोचन कौर, कौशिक दत्ता, सीमा, अर्चना सिंह, संगीता मेरी सुरेन, रेखा कुमारी, अनुसुइया, ऋचा मिश्रा, सुमन सिंह, अन्नपूर्णा प्रधान, अनुष्का सिंह, कार्यक्रम में विद्यालय समिति के जगदेव साहू, अशोक सिंह, रामनरेश साहू, मोहन कुमार, सालिक देवांगन, जेशपलाल देवांगन, वीरेंद्र कुमार, संतोष कुमार, रेमन कुमार, राकेश साहू, अजय साहू, मोती यादव, देवेंद्र कुमार, धर्मेंद्र कुमार, कामेश्वर साहू, दिनेश साहू, आकाश साहू, चंदन दास मानिकपुरी, रवि दुबे, रूपचंद देवांगन आदि सैकड़ों की संख्या में अभिभावक और छात्र छात्राएं उपस्थित थी।




