आदित्यपुर : आदित्यपुर थाना क्षेत्र के सालडीह बस्ती स्थित श्रीनाथ पब्लिक स्कूल के पास सोमवार देर रात दो समूहों के बीच अचानक विवाद हो गया। तलवार और लाठी-डंडों से लैस दोनों पक्षों के बीच झड़प के बाद हाथियार उठे और फायरिंग हुई, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। एक युवक को गोली लगने की जानकारी मिली है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी घटनास्थल से भागने में सफल रहे।
Advertisements

Advertisements

स्थानीय लोगों ने पुलिस को तुरंत सूचना दी, बाद में पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में लिया। घायल युवक का इलाज चल रहा है और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और भागने वाले आरोपियों की तलाश में जुटी है। इलाके में तनाव को देखते हुए सुरक्षा बलों की मौजूदगी बढ़ा दी गई है।