17वीं बार निकला टेंडर फिर भी नहीं मिला ठेकेदार, जेपी सेतु बस स्टैंड योजना अधर में

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : भुइयांडीह स्थित जेपी सेतु बस स्टैंड, हॉल और दुकान निर्माण योजना एक बार फिर सुर्खियों में है। इस परियोजना के लिए 17वीं बार टेंडर जारी किया गया है, लेकिन अब तक किसी एजेंसी ने काम में रुचि नहीं दिखाई है। लगातार टेंडर निकलने के बावजूद निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाने से योजना अधर में लटकी हुई है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

जानकारी के अनुसार, इस परियोजना का उद्देश्य बस स्टैंड क्षेत्र को व्यवस्थित करना और यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है। योजना के तहत बस स्टैंड के साथ हॉल और दुकानों का निर्माण होना है, लेकिन बार-बार टेंडर प्रक्रिया विफल होने से काम आगे नहीं बढ़ पा रहा है। इससे स्थानीय लोगों और व्यवसायियों में नाराजगी भी देखी जा रही है।

प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि परियोजना को जल्द धरातल पर उतारने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं उम्मीद जताई जा रही है कि इस बार टेंडर प्रक्रिया में एजेंसियों की भागीदारी बढ़ेगी और लंबे समय से अटकी योजना को गति मिल सकेगी।

About The Author

See also  टिनप्लेट फायरिंग और रंगदारी मामले का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, हथियार और बाइक बरामद

Thanks for your Feedback!

You may have missed