दान पेटी तोड़ शीतला मंदिर में चोरी, सीसीटीवी से खुलासा; आरोपी रंगे हाथ पकड़ा गया

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : साकची थाना क्षेत्र स्थित शीतला मंदिर में रविवार देर रात चोरी की घटना सामने आई है। आरोपी ने मंदिर की दान पेटी तोड़कर लगभग 4 हजार रुपये नकद चुरा लिए। जानकारी के अनुसार आरोपी की पहचान हासिम के रूप में हुई है, जो 9 नंबर ओल्ड पुरुलिया रोड का निवासी है और साकची मोहदान लाइन में एक फूल की दुकान में काम करता है। बताया गया कि वह रात करीब 10 बजे सोलर लाइट के पाइप के सहारे मंदिर परिसर में चढ़ा और चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पूरी घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी रिकॉर्ड हो गई है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

बताया जा रहा है कि आरोपी पहले भी इसी मंदिर से चांदी का मुकुट चोरी कर चुका है। इस बार उसने दान पेटी को निशाना बनाकर नकदी निकाल ली। रात में कुछ आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और आरोपी को रंगे हाथ पकड़ लिया।

स्थानीय लोगों ने आरोपी को पकड़कर साकची थाना पुलिस के हवाले कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Advertisements
See also  डिप्टी मेयर चुनाव से पहले 12 पार्षद मांदरमणि रिसॉर्ट में, एक महिला पार्षद के हंगामे की चर्चा

Thanks for your Feedback!

You may have missed