रिलीज हुआ धुरंधर-2 का टीजर, रणवीर के डायलॉग ने मचाया बवाल


Mumbai: धुरंधर 2’ जिसे ‘धुरंधर द रिवेंज’ कहा जा रहा है उसका पोस्टर आउट हो गया है। आज (3 फरवरी) 12 बजकर 12 मिनट पर इसका टीजर भी रिलीज हो जाएगा। आदित्य धर के निर्देशन में बन रही ‘धुरंधर 2’ के टीजर का लोग इतनी बेसब्री से इतंजार इसलिए कर रहे हैं क्योंकि 5 दिसंबर 2025 को रिलीज हुई ‘धुरंधर 1’ ने भारतीय सिनेमा के सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए थे। इस फिल्म ने केवल हिंदी भाषा में 1,000 करोड़ का नेट कलेक्शन कर इतिहास रचा था, बल्कि ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर भी लगातार ट्रेंड कर रही है। ऐसे में लोग ‘धुरंधर 2’ देखने के लिए बेताब हैं.धुरंधर 2’ का टीजर देख फैंस भड़क गए हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘गलत है। टीजर के नाम पर पार्ट 1 के क्लिप्स दिखा दिए।’1.12 मिनट के टीजर में सिर्फ एक डायलॉग है और इस एक डायलॉग ने बवाल मचा दिया है। टीजर के अंत में रणवीर सिंह उर्फ हमजा कहते हैं, ‘ये नया हिन्दुस्तान है। ये घर में घुसेगा भी और मारेगा भी।’फिल्म की टीम ने आज सुबह सोशल मीडिया पर ‘धुरंधर 2’ का पोस्टर रिलीज किया है और उस पोस्ट में उन्होंने अक्षय खन्ना को भी टैग किया है। ऐसे में लोग ये अनुमान लगा रहे हैं कि ‘धुरंधर 2’ में अक्षय खन्ना भी हैं। हालांकि, ये बात कन्फर्म टीजर के रिलीज होने पर होगी।




