141 पर ढेर हुई टीम, फिर बल्लेबाज का तूफान… 6 विकेट से जीता मुकाबला

0
Advertisements

लखनऊ : आईपीएल 2026 के 5वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स को 6 विकेट से हरा दिया। एकाना स्टेडियम में खेले गए इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ की टीम 18.4 ओवर में सिर्फ 141 रन पर सिमट गई। दिल्ली के गेंदबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए टीम को बड़े स्कोर से रोक दिया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की शुरुआत बेहद खराब रही और टीम ने 26 रन पर ही 4 विकेट गंवा दिए। इसके बाद समीर रिजवी ने शानदार नाबाद 70 रन की पारी खेली, जबकि ट्रिस्टन स्टब्स ने 39 रन का अहम योगदान दिया। दोनों के बीच मजबूत साझेदारी हुई, जिससे टीम ने 17.1 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया।

इस जीत के साथ दिल्ली कैपिटल्स ने टूर्नामेंट में अपना खाता खोल लिया और अंक तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गई। वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स को इस मुकाबले में करारी हार का सामना करना पड़ा।

About The Author

See also  लिफ्ट में घंटों फंसे पूर्व सांसद घूरन राम के परिवार के 6 सदस्य, तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती

Thanks for your Feedback!

You may have missed