टाटा स्टील यूआईएसएल के एमडी अतुल भटनागर को टाटा स्टील की 6 प्रमुख सोसाइटी में मिली अहम जिम्मेदारी


जमशेदपुर : जमशेदपुरमें टाटा स्टील की शत-प्रतिशत सब्सिडियरी कंपनी टाटा स्टील यूआईएसएल (पूर्व में जुस्को) के प्रबंध निदेशक अतुल भटनागर को टाटा स्टील द्वारा संचालित विभिन्न छह सोसाइटी की कमेटियों में नियुक्त किया गया है।

इस संबंध में जारी आधिकारिक सर्कुलर के अनुसार, अतुल भटनागर को एडीएमएच अस्पताल समिति का सदस्य, जमशेदपुर ब्लड सेंटर का सदस्य और मेहरबाई टाटा मेमोरियल अस्पताल की सोसाइटी का सदस्य बनाया गया है।
इसके अलावा उन्हें सोसाइटी फॉर प्रोमोशन ऑफ प्रोफेशनल एक्सीलेंस (SPPE) का उपाध्यक्ष, टाटा रिलीज कमेटी का सदस्य तथा टिस्को इंप्लाइज हाउसिंग एंड वेलफेयर सोसाइटी का उपाध्यक्ष भी मनोनीत किया गया है।
बताया गया है कि ये सभी सोसाइटी टाटा स्टील द्वारा संचालित की जाती हैं और इनका सामाजिक, स्वास्थ्य, कर्मचारी कल्याण एवं पेशेवर विकास से सीधा जुड़ाव है।
यह सर्कुलर टाटा स्टील के प्रबंध निदेशक सह मुख्य कार्यकारी अधिकारी टी. वी. नरेंद्रन के हस्ताक्षर से जारी किया गया है। नई जिम्मेदारियों के साथ अतुल भटनागर की भूमिका इन संस्थाओं के संचालन और विकास में और अधिक महत्वपूर्ण मानी जा रही है।



