टाटा स्टील एमडी टीवी नरेंद्रन ने डॉग शो का किया उद्घाटन, 430 श्वान ले रहे भाग

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर: दो साल के वैश्विक त्रासदी कोरोना महामारी के बाद जमशेदपुर में 71 वां, 72 वां और 73 वां डॉग शो का आयोजन किया जा रहा है. जमशेदपुर के लोयोला ग्राउंड में शुरू हुआ होने वाले इस डॉग शो का उद्घाटन टाटा स्टील के एमडी टीवी नरेंद्रन ने किया. इसमें देशभर के विभिन्न प्रजातियों के श्वान हिस्सा ले रहे हैं. एमडी टीवी नरेंद्रन ने बताया कि डॉग शो आयोजित करने में जमशेदपुर का पुराना इतिहास रहा है. इस प्रतियोगिता में देश भर के विभिन्न प्रजातियों के श्वान हिस्सा लेते हैं. शहर के लोग श्वान के अनुशासन, मारक क्षमता और प्रतिबद्धता से रूबरू होते हैं. 3 दिनों तक चलने वाले इस प्रतियोगिता में देश भर के 430 विभिन्न प्रजातियों के स्वान हिस्सा ले रहे हैं. उन्होंने बताया कि शहरवासियों के लिए यह एक अच्छा अनुभव रहेगा. श्वान प्रेमी श्वानों के विभिन्न नस्लों एवं उसके अनुशासन और मारक क्षमता को जान पाएंगे. उन्होंने आयोजकों के प्रयासों की सराहना की और कहा कि टाटा स्टील और टाटा मोटर्स के श्वान देशभर में अनुशासन और मारक क्षमता के लिए जाने जाते हैं. इस प्रतियोगिता में उनका प्रदर्शन भी देखने को मिलेगा. निर्णायक मंडली में विदेशी जज भी शिरकत कर रहे हैं.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
See also  पद्मश्री छुटनी महतो मुख्य अतिथि के रूप में हुई शामिल, कहा कि कोई भी पीड़ित महिला संपर्क करके सहायता प्राप्त कर सकती है

Thanks for your Feedback!

You may have missed