टाटा स्टील ने लॉन्च की ‘सुनहरे भविष्य की योजना 4.0’, ESS और जॉब-फॉर-जॉब स्कीम से मैनपावर घटाने की तैयारी

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : Tata Steel ने अपनी ईएसएस (Early Separation Scheme) को दोबारा लॉन्च कर दिया है। इस बार इसे ‘सुनहरे भविष्य की योजना (एसबीकेवाई 4.0)’ नाम दिया गया है। मंगलवार को इसकी औपचारिक शुरुआत की गई। इसके साथ ही कंपनी ने मैनपावर कम करने का प्रस्ताव भी रखा है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

इस योजना के तहत कर्मचारी 16 फरवरी से 31 मार्च तक आवेदन कर सकेंगे। यह योजना टाटा स्टील जमशेदपुर, ट्यूब डिवीजन, टीजीएस, माइंस एंड क्वेरीज (ओएमक्यू), झरिया, वेस्ट बोकारो, एफएएमडी, मेरामंडली, बियरिंग डिवीजन, टिनप्लेट, टाटा स्टील गम्हरिया और तार कंपनी समेत विभिन्न इकाइयों के सभी ग्रेड के कर्मचारियों पर लागू होगी।

उम्र के आधार पर लाभ

  • 40 से 50 वर्ष: अंतिम बेसिक + डीए का 1.0 गुना

  • 50 से 55 वर्ष: बेसिक + डीए का 1.1 गुना

  • 55 से 60 वर्ष: बेसिक + डीए का 1.2 गुना

रिटायरमेंट के बाद कर्मचारी 6 साल तक कंपनी क्वार्टर रख सकते हैं, हालांकि 60 वर्ष की आयु पूरी होने पर क्वार्टर खाली करना होगा। ग्रेच्युटी और मेडिकल सुविधाएं भी नियमानुसार जारी रहेंगी। कर्मचारियों को 2 लाख रुपये तक का वार्षिक मेडिक्लेम कवर भी मिलेगा।

‘नौकरी छोड़ो, नौकरी पाओ’ योजना

कंपनी ने जॉब-फॉर-जॉब स्कीम भी शुरू की है। इसके तहत कर्मचारी अपनी नौकरी छोड़कर बेटे, बेटी, दामाद या बहू को अवसर दे सकते हैं। हालांकि नियुक्ति अब सीधे टाटा स्टील में नहीं होगी, बल्कि Tata Steel Technical Services Limited (TSTSL) में होगी।

नौकरी छोड़ने वाले कर्मचारी को उम्र और ग्रेड के अनुसार मासिक पेंशन मिलेगी।

  • 40–50 वर्ष (ओल्ड सीरीज): ₹40,000 | (न्यू सीरीज): ₹20,000

  • 50–55 वर्ष (ओल्ड): ₹45,000 | (न्यू): ₹22,500

  • 55–60 वर्ष (ओल्ड): ₹50,000 | (न्यू): ₹25,000

See also  जमशेदपुर ग्रामीण क्षेत्र में वृद्ध महिला की निर्मम हत्या, पुलिस जांच में जुटी

टिनप्लेट, तार कंपनी और गम्हरिया इकाई में 40–50 वर्ष के लिए ₹20,000, 50–55 वर्ष के लिए ₹22,500 और 55–60 वर्ष के लिए ₹25,000 प्रतिमाह दिए जाएंगे।

TSTSL में नियुक्त होने वाले अभ्यर्थियों का वार्षिक CTC ₹2,98,092 से ₹3,38,736 के बीच होगा, जबकि मासिक CTC ₹24,841 से ₹28,228 तक रहेगा।

कंपनी का कहना है कि यह योजना कर्मचारियों को स्वैच्छिक विकल्प देते हुए संगठनात्मक संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक कदम है।

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed