झारखंड की तान्या सिन्हा ने जीता मिस ग्लोब इंडिया का खिताब।

Advertisements
Advertisements

भुरकुंडा:-झारखंड की तान्या सिन्हा ने मिस ग्लोब इंडिया का खिताब जीत लिया है। मिस अर्थ इंडिया 2018 निशि भारद्वाज ने तान्या को ताज पहनाया। तान्या ने हरियाणा के गुरुग्राम में आयोजित ग्लैमानंद सुपर मॉडल कांटेस्ट में यह ब्यूटी खिताब अपने नाम किया,तान्या अब मिस ग्लोब इंटरनेशनल 2022 में देश का प्रतिनिधित्व करेंगी। भुरकुंडा स्थित श्री अग्रसेन स्कूल की प्राचार्या नीलकमल सिन्हा की पुत्री तान्या सिन्हा ने उक्त कांटेस्ट में झारखंड के प्रसिद्ध छऊ डांस को शोकेस किया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

कांटेस्ट में छऊ कॉस्ट्यूम में रैंप वॉक करके इस ट्रेडिशन को ग्लोबली मशहूर किया। तान्या ने बताया कि ट्रेडिशनल राउंड में छऊ ड्रेसअप को देशभर के फैशन एक्सपर्ट ने सराहा। साथ ही इस ड्रेसअप के बारे में पूछताछ की। मिस ग्लोब इंडिया प्रतियोगिता का आयोजन किंगडम ऑफ ड्रीम्स, गुरुग्राम में 21 अगस्त से किया गया था। तान्या की इस सफलता पर क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।

2019 में जीता था मिस क्वीन ऑफ इंडिया का खिताब

24 साल की तान्या पहले भी कई ब्यूटी कांटेस्ट जीत चुकी हैं। वर्ष 2019 में तान्या ने मिस क्वीन ऑफ इंडिया का खिताब जीता था। क्रिश्चियन कॉलेज चेन्नई से जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी करने के बाद तान्या ने सोशल डेवलपमेंट से पोस्ट ग्रेजुएट की डिग्री ली है। तान्या बताती हैं कि ब्यूटी कांटेस्ट के लिए हमेशा माता-पिता का सपोर्ट मिलता रहा है।

सपना सच होने जैसा अनुभव है: तान्या

अपनी सफलता का श्रेय माता नीलकमल सिन्हा व पिता संजय सिन्हा को देते हुए तान्या कहती हैं कि यह खिताब जीतना मेरे लिए किसी सपने के सच होने जैसा अनुभव है। छोटे शहर से निकलकर इतने बड़े स्तर पर ब्यूटी कांटेस्ट में जीत मेरे लिए बहुत मायने रखती है। अगले साल चीन में होने वाले मिस ग्लोब इंटरनेशनल में भारत का प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए गौरव की बात है।

Advertisements

You may have missed