मोबाइल पर बात करना पड़ा महंगा, झपट्टामार बदमाशों ने झपटा

Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर :- शहर में एक बार फिर से झपट्टामार बदमाश सक्रिय होते दिख रहे हैं. सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के छायानगर से एक मामला सामने आया है. कदमा भाटिया बस्ती के रहने वाले विरेंद्रनाथ से मोबाइल की छिनतई बाइक सवार झपट्टामार बदमाशों ने कल शाम को कर ली. घटना के समय विरेंद्र अपनी बाइक से छायानगर की तरफ से कदमा जा रहे थे, तभी पीछे से बाइक पर सवार होकर दो बदमाश आए और मोबाइल छिनतई करके फरार हो गये. घटना के समय विरेंद्र मोबाइल पर बात कर रहे थे. घटना के संबंध में सीतारामडेरा पुलिस ने अज्ञात बाइक सवार बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
See also  17 मार्च को सजेगा जीण माता का भव्य दरबार, महा मंगल पाठ में शामिल होंगी 1500 महिलाएं

You may have missed