टी20 वर्ल्ड कप 2026 सुपर-8: 9 दिनों में 12 मैच, भारत-पाक सहित पूरा शेड्यूल जारी


नई दिल्ली : आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 का लीग चरण खत्म हो चुका है और अब टूर्नामेंट सुपर-8 चरण में प्रवेश कर रहा है। इस चरण में कुल आठ टीमें हिस्सा लेंगी और 9 दिनों में 12 मैच खेले जाएंगे.

सुपर-8 चरण की शुरुआत 21 फरवरी से होगी। पहला मुकाबला न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में शाम 7 बजे से खेला जाएगा।
सुपर-8 में टीमें दो ग्रुप में बंटी हैं। ग्रुप-1 में भारत, साउथ अफ्रीका, वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे हैं। ग्रुप-2 में पाकिस्तान, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और श्रीलंका शामिल हैं। भारतीय टीम का पहला सुपर-8 मैच 22 फरवरी को अहमदाबाद में साउथ अफ्रीका के खिलाफ निर्धारित है। इसके बाद 26 फरवरी को भारत चेन्नई में जिम्बाब्वे से भिड़ेगा और 1 मार्च को कोलकाता में वेस्टइंडीज के साथ खेला जाएगा। सभी भारतीय मैच भारत में शाम 7 बजे से होंगे।
टी20 वर्ल्ड कप 2026 सुपर-8 का पूरा कार्यक्रम (तारीख, विरोधी और स्थान) इस प्रकार है:
- 21 फरवरी: न्यूजीलैंड vs पाकिस्तान – कोलंबो, शाम 7 बजे
- 22 फरवरी: इंग्लैंड vs श्रीलंका – कंडी, दोपहर 3 बजे
- 22 फरवरी: भारत vs साउथ अफ्रीका – अहमदाबाद, शाम 7 बजे
- 23 फरवरी: जिम्बाब्वे vs वेस्टइंडीज – मुंबई, शाम 7 बजे
- 24 फरवरी: इंग्लैंड vs पाकिस्तान – कंडी, शाम 7 बजे
- 25 फरवरी: न्यूजीलैंड vs श्रीलंका – कोलंबो, शाम 7 बजे
- 26 फरवरी: साउथ अफ्रीका vs वेस्टइंडीज – अहमदाबाद, दोपहर 3 बजे
- 26 फरवरी: भारत vs जिम्बाब्वे – चेन्नई, शाम 7 बजे
- 27 फरवरी: इंग्लैंड vs न्यूजीलैंड – कोलंबो, शाम 7 बजे
- 28 फरवरी: पाकिस्तान vs श्रीलंका – कंडी, शाम 7 बजे
- 1 मार्च: जिम्बाब्वे vs साउथ अफ्रीका – दिल्ली, दोपहर 3 बजे
- 1 मार्च: भारत vs वेस्टइंडीज – कोलकाता, शाम 7 बजे ,मार्च को होंगे और 8 मार्च को विश्व कप का फाइनल मैच खेला जाएगा।



