यूपी बोर्ड परीक्षा में बड़ा झटका, तीसरे दिन 2.98 लाख छात्रों ने छोड़ी परीक्षा, 3 नकलची पकड़े गए

0
Advertisements

लखनऊ : उत्तर प्रदेश में चल रही 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा के तीसरे दिन बड़ी संख्या में छात्र परीक्षा से अनुपस्थित रहे। शुक्रवार को कुल 2 लाख 98 हजार 959 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी।तीसरे दिन पहली पाली सुबह 8 बजे से 11:45 बजे तक आयोजित हुई। इसमें हाईस्कूल की सामाजिक विज्ञान और इंटरमीडिएट की कृषि शस्य विज्ञान प्रथम व षष्टम प्रश्न पत्र की परीक्षा हुई। पहली पाली में 27 लाख 67 हजार 087 छात्र पंजीकृत थे। इनमें से 25 लाख 96 हजार 897 ने परीक्षा दी, जबकि 1 लाख 70 हजार 190 छात्र अनुपस्थित रहे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

दूसरी पाली में 23 लाख 54 हजार 918 छात्र पंजीकृत थे। इनमें से 22 लाख 26 हजार 149 छात्रों ने परीक्षा दी। जबकि 2 लाख 98 हजार 959 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।इसी दौरान नकल के भी मामले सामने आए। हाईस्कूल में दो और इंटरमीडिएट में एक छात्र नकल करते पकड़ा गया। पहली पाली में फिरोजाबाद और मैनपुरी में एक-एक छात्र पकड़ा गया। दूसरी पाली में कन्नौज में एक परीक्षार्थी नकल करते हुए मिला।अब तक कुल 7 परीक्षार्थी नकल करते पकड़े जा चुके हैं। इस मामले में 11 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।बोर्ड परीक्षा को लेकर प्रशासन की निगरानी लगातार जारी है।

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed