आपके टोस्ट में ‘मीठा जहर’! कई मशहूर बेकरी पर छापे, टोस्ट में मिला रहे थे संदिग्ध स्वीटनर

0
Advertisements
Advertisements

इंदौर: इंदौर में मिलावटखोरों के खिलाफ जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने धार रोड स्थित दो बेकरी पर औचक छापे मारे। जांच में गंभीर अनियमितताएं पाए जाने पर दोनों प्रतिष्ठानों को तत्काल प्रभाव से बंद करा दिया गया है। तहसीलदार योगेश मेश्राम के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में भारी मात्रा में खाद्य सामग्री भी जब्त की गई है।प्रशासनिक टीम ने सबसे पहले ममता नगर, धार रोड स्थित ‘गोल्ड स्टार बेकरी’ का निरीक्षण किया। प्रोपराइटर मोहम्मद अयान मंसूरी के इस प्रतिष्ठान में विभिन्न प्रकार के टोस्ट बनाए जाते थे। निरीक्षण के दौरान परिसर में भारी गंदगी पाई गई और कच्चे माल (रॉ मटेरियल) का भंडारण भी अनुचित तरीके से किया गया था। टीम को परिसर में एक संदिग्ध आर्टिफिशियल स्वीटनर (संभावित सैकेरीन) मिला। प्रोपराइटर ने स्वीकार किया कि इस स्वीटनर को टोस्ट बनाने में इस्तेमाल किया जाता था, जबकि खाद्य पदार्थ के लेबल पर इसका कोई उल्लेख (डिक्लेरेशन) नहीं था। अधिकारियों के अनुसार, इस तरह से आर्टिफिशियल स्वीटनर का उपयोग खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 का स्पष्ट उल्लंघन है। टीम ने मौके से गोल्ड स्टार प्रीमियम टोस्ट, उज्जैनिया नंबर 1 टोस्ट, मैदा, मावा पाउडर, पाम ऑयल, आर्टिफिशियल स्वीटनर और कस्टर्ड पाउडर सहित कुल 7 सैंपल लिए। साथ ही 587 किलोग्राम सामग्री जब्त कर फैक्ट्री को तत्काल बंद करा दिया गया।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर में फूड एंड ड्रग लैब के उद्घाटन के अवसर पर मिलावटखोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। प्रशासन की यह कार्रवाई उन्हीं निर्देशों के अनुपालन में की जा रही है।कलेक्टर शिवम वर्मा ने कहा कि नागरिकों को शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि लिए गए सभी नमूनों को विस्तृत जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, भोपाल भेजा जा रहा है। विश्लेषण रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed