रामकृष्ण मिशन इंग्लिश स्कूल में मनाई गई स्वामी विवेकानंद की जयंती, निकाली गई प्रभात फेरी

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर :- राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर रामकृष्ण मिशन इंग्लिश स्कूल सिदगोडा और विवेकानंद मिडल स्कूल के द्वारा संयुक्त रूप से प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। स्वामी विवेकानंद के 160वीं जयंती पर स्वामी जी के आदर्शों पर आधारित स्लोगन के साथ वातावरण गुंजित हो उठा। रैली तकरीबन एक किलोमीटर तक निकाली गई। जिसकी शुरुआत सिदगोड़ा स्थित स्कूल प्रांगण से शुरू होकर एग्रीको सिग्नल होते हुए सूर्यमंदिर तक जाकर पुनः स्कूल परिसर में लौटीं। इसके बाद झंडतोलन करने के पश्चात कार्यक्रम की शुरुआत की गई। दोनों विद्यालय के छात्र छात्राओं ने स्वामी विवेकानंद , रामकृष्ण परमहंस और शारदा देवी समेत सिस्टर निवेदिता के रूप सज्जा के साथ रैली की शोभा बढ़ाई । स्वामी विवेकानंद की जयंती को इस तरह से मनाने से युवाओं में एक लग रुचि देखने को मिली । कार्यकर्म को सफल बनाने में स्कूल प्रबंधन समेत शिक्षक – शिक्षिकाओ और विद्यार्थियों का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
See also  सोना देवी विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने आज रांची के गढखटंगा स्थित भारतीय कृषि जैव प्रौद्योगिकी संस्थान का शैक्षणिक भ्रमण किया

Thanks for your Feedback!

You may have missed