शुभेंदु अधिकारी बन सकते हैं बंगाल के मुख्यमंत्री, 2 डिप्टी सीएम की भी चर्चा, अमित शाह देंगे अंतिम मुहर

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

कोलकाता : पश्चिम बंगाल में सरकार गठन को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। भाजपा नेतृत्व अब नई सरकार के स्वरूप और मुख्यमंत्री चेहरे को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया में जुटा हुआ है। इसी बीच पार्टी के भीतर शुभेंदु अधिकारी के मुख्यमंत्री बनने की संभावनाएं सबसे मजबूत मानी जा रही हैं। बताया जा रहा है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इस पूरे फैसले पर अंतिम मुहर लगाएंगे और विधायक दल की बैठक में नाम को औपचारिक रूप से तय किया जा सकता है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

सूत्रों के अनुसार, नई सरकार में दो उपमुख्यमंत्री बनाए जाने की भी योजना पर विचार चल रहा है। इसके साथ ही कुछ वरिष्ठ और प्रभावशाली विधायकों को मंत्रिमंडल में जगह दिए जाने की संभावना है, ताकि संगठन और प्रशासन दोनों को संतुलित किया जा सके। अमित शाह को इस पूरे राजनीतिक प्रक्रिया का केंद्रीय पर्यवेक्षक बनाया गया है और वे कोलकाता में बैठकों के जरिए अंतिम निर्णय तक पहुंचने में अहम भूमिका निभा रहे हैं।

इस बीच कोलकाता में राजनीतिक गतिविधियां तेज हैं और भाजपा विधायक दल की बैठक के बाद मुख्यमंत्री और मंत्रिमंडल को लेकर आधिकारिक घोषणा होने की संभावना जताई जा रही है। पूरे राज्य में सत्ता परिवर्तन और नई सरकार के गठन को लेकर चर्चाओं का दौर जारी है।

 

See also  अभिषेक बनर्जी पर हमले के बाद बड़ा फैसला, X कैटेगरी सुरक्षा मिली, 5 आरोपी गिरफ्तार

Thanks for your Feedback!

You may have missed