नदी किनारे मिला संदिग्ध गोला बना दहशत, बम होने की पुष्टि के बाद इलाका रेड जोन

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के पानीपाड़ा में स्वर्णरेखा नदी किनारे मिला एक लोहे का रहस्यमय गोला इलाके में कौतुहल के साथ डर का कारण बन गया है। बम निरोधक दस्ते ने जांच के बाद इसे बम जैसी वस्तु बताया है, जिसके बाद प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है और आसपास के लोगों में दहशत का माहौल है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

इस घटना ने क्षेत्र के लोगों को सात महीने पहले पश्चिम बंगाल के गोपीबल्लभपुर क्षेत्र की घटना की याद दिला दी है, जहां स्वर्णरेखा नदी में इसी तरह का बम मिला था और कलाइकुंडा एयरबेस के विशेषज्ञों ने उसे काफी मशक्कत के बाद निष्क्रिय किया था। आशंका जताई जा रही है कि नदी में मिले ऐसे अवशेष द्वितीय विश्व युद्ध के समय के हो सकते हैं।

संभावित खतरे को देखते हुए प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बम मिलने वाले स्थान को रेड जोन घोषित कर पूरी तरह सील कर दिया है। साथ ही नदी किनारे जाने वाले ग्रामीणों और पशुपालकों को सख्त चेतावनी दी गई है कि वे उस क्षेत्र से दूर रहें। प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर वहां लोगों के आने-जाने पर पूरी तरह रोक लगा दी है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को टाला जा सके।

Advertisements
See also  रोटरैक्ट क्लब का रक्तदान अभियान, युवाओं ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान

Thanks for your Feedback!

You may have missed