पितृत्व अवकाश पर कानून लाने को सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र को दिया बड़ा निर्देश

0
Advertisements
Advertisements

नई दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से पितृत्व अवकाश (पितृत्व लीव) को मान्यता देने के लिए कानून बनाने पर विचार करने को कहा है। अदालत ने यह टिप्पणी उस मामले की सुनवाई के दौरान की, जिसमें मातृत्व लाभ से जुड़े प्रावधानों पर फैसला दिया गया। कोर्ट ने साफ किया कि बच्चों की देखभाल केवल मां की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि पिता की भूमिका भी उतनी ही महत्वपूर्ण है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

सुनवाई के दौरान अदालत ने यह भी कहा कि परिवार में बच्चे के आने के बाद दोनों माता-पिता को समय और जिम्मेदारी निभानी होती है। ऐसे में पितृत्व अवकाश को कानूनी मान्यता देना जरूरी है ताकि संतुलित पारिवारिक व्यवस्था को बढ़ावा मिल सके।इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने गोद लेने वाली माताओं को भी मातृत्व लाभ देने के पक्ष में फैसला सुनाया और पुराने प्रतिबंध को खारिज कर दिया। कोर्ट के इस रुख को कामकाजी अभिभावकों के अधिकारों की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

Advertisements
See also  ICU में लगी भीषण आग से मचा हड़कंप, 10 मरीजों की दर्दनाक मौत

Thanks for your Feedback!

You may have missed