सुंदरनगर भाजपा मंडल का धरना 6 जुलाई को, सड़क पर जल-जमाव पर आक्रोश…

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर । सुंदरनगर भाजपा मंडल की ओर से परसुडीह के करनडीह चौक से लेकर शीतला चौक तक की जर्जर सड़क को लेकर 6 जुलाई को धरना देने की घोषणा की गई है. सुंदरनगर मंडल भाजपा के प्रभारी जिला भाजपा के वरिष्ठ नेता सुबोध झा और चंचल चक्रवर्ती टीम के साथ स्थल का जायजा लेने के लिए पदयात्रा के क्रम में पहुंचे हुए थे.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

सड़क के बीच में गड्ढे होने के कारण बाइक और साइकिल सवार गड्ढे में फंसकर दुर्घटनाएं के शिकार हो रहे हैं. जनता बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रही है और परसुडीह में हजारों गैलन पानी सड़क और नाली में बह रही है.

कार्यक्रम को करनडीह दुर्गा मंडप के बगल में आह्वाहन किया गया है. 2 जुलाई को सुंदरनगर मंडल के अध्यक्ष चंचल चक्रवर्ती एवं मंडल कमेटी के द्वारा डीसी को मांगपत्र सौंपा जाएगा.

बैठक में मंडल के उपाध्यक्ष मोटू सिंह, सोनू शर्मा, सोमनाथ चक्रवर्ती, महामंत्री वरुण सिंह, जनता सरदार, मंत्री सेरमा वेरा, हरेराम तिवारी, मदन दास, टी प्रकाश, कोषाध्यक्ष तुषार बनर्जी, मीडिया प्रभारी संजीव राय, एम सतीश, राजामुखी, विष्णु सोनकर, शांति राम,शंभू नाथ,चंपई माडी, शंकर दास, संतोष कालिंदी मौजूद थे.

Advertisements
See also  महिला दिवस से पहले स्वास्थ्य शिविर में उमड़ी भीड़, 120 से ज्यादा लोगों ने कराई जांच

Thanks for your Feedback!

You may have missed