पोटका के राजनगर तिरिंग के पास बाइक को बचाने के चक्कर में सूमो नियंत्रण खो बैठा, घटना में महिला की मौत, छह घायल

0
Advertisements
Advertisements

राजनगर । राजनगर के पास तिरिंग मेन रोड पर एक बाइस सवार युवक को बचाने के क्रम में सूमो अनियंत्रित होकर पलट गया. घटना में सूमो पर सावर अधेड़ महिला की मौत हो गई. जबकि घटना में कुल 6 लोग घायल हो गए हैं. सभी घायलों को ईलाज स्थानीय अस्पताल में कराया गया.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

घटना के संबंध में सोहर बानो (55) ने बताया कि मानगो के पाली से रिश्ते के लिए जगन्नाथपुर गए हुए थे. इस बीच घर लौटने के क्रम में पोटका थाना क्षेत्र के हाता तिरिंग के समीप विपरीत दिशा से आ रहे बाइक सवार के अचानक से बीच रोड पर आ जाने से सुमो ड्राइवर वाहन से अपना नियंत्रण खो बैठा. इसके बाद सूमो पलट जाने से दो महिलाएं घायल हो गई. जबकि हसीना खातून (70) को ईलाज के लिए टीएमएच लेकर जाने के क्रम में रास्ते में ही मौत हो गई.
सूमो पर चार महिला समेत 7 लोग सवार थे. सभी जमशेदपुर के कपाली की तरफ लौट रहे थे. सभी घायलों का इलाज हाता स्थित तारा सेवा सदन में कराया गया.

Advertisements
See also  गुड़ाबांदा के भालकी में बाइक हादसा: दुर्घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल

Thanks for your Feedback!

You may have missed