पाकिस्तान के कराची में जापानी नागरिकों के वाहन पर आत्मघाती हमला, दो लोगों की मौत; आतंकी भी ढेर…

0
Advertisements
Advertisements

लोक आलोक न्यूज सेंट्रल डेस्क:-पाकिस्तान के कराची शहर में आत्मघाती हमले की खबर है जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हमले में विदेशी नागरिकों को ले जा रहे वाहन में टक्कर मारी गई है जिससे विस्फोट होने की भी जानकारी है। फिलहाल हमले के पीछे की वजह सामने नहीं आ पाई है।
पाकिस्तान के कराची शहर में आत्मघाती हमला हुआ है, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई है। समाचार एजेंसी रायटर्स के अनुसार शुक्रवार को कराची में हुए आत्मघाती विस्फोट में एक वाहन को टक्कर मार दी गई। पाकिस्तानी मीडिया में बताया जा रहा है कि वाहन में विदेशी नागरिक यात्रा कर रहे थे। फिलहाल रायटर्स ने इस हमले की पुष्टि नहीं की है।
पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वाहन में सवार सभी पांच विदेशी इस हमले में बच गए। वहीं पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आत्मघाती हमलावर और दो आतंकवादी मारे गए।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
See also  जंग का असर पड़ोसी देश पर, पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी बढ़ोतरी

Thanks for your Feedback!

You may have missed