छात्र संघ चुनाव कराने की मांग को लेकर छात्र संघ ने सौंपा ज्ञापन

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज छात्र संघ द्वारा कॉलेज के प्राचार्य के माध्यम से कोल्हान विश्वविद्यालय के कुलपति के नाम ज्ञापन सौंपा। छात्र संघ उपाध्यक्ष शुभम कुमार झा ने कहा कि विगत 2017 में छात्र संघ का चुनाव विश्वविद्यालय द्वारा करवाया गया था लगभग 5 साल बीतने को है लेकिन अभी तक छात्र संघ का चुनाव नहीं कराया गया है पूर्व जीते हुए प्रतिनिधि को विश्वविद्यालय मान्य नहीं दे रहा है विभिन्न महाविद्यालयों में छात्र छात्राओं की मांग को उठाने वाला छात्र प्रतिनिधि ही है इसलिए छात्र संघ का चुनाव जल्द से जल्द कराया जाए।
पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष राजेश महतो ने कहा कि विश्व विद्यालय जल्द से जल्द छात्र संघ का चुनाव करवाएं अन्यथा छात्र संघ छात्र समुदाय के साथ मिलकर उग्र आंदोलन को बाध्य होगा।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

ज्ञापन सौंपने में छात्र संघ उपाध्यक्ष शुभम कुमार झा, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष राजेश महतो,उपसचिव सिंटू सिंह, छात्र नेता कामेश्वर प्रसाद, साहेब बागती,अंकुर महतो,राहुल पाठक उपस्थित थे।

Advertisements
See also  रसोई गैस फिर महंगी: घरेलू सिलेंडर ₹60 और कमर्शियल ₹115 बढ़े, कारोबारियों की बढ़ी चिंता

Thanks for your Feedback!

You may have missed