छात्रों को रिर्सच के क्षेत्र में आगे आना चाहिए : प्राचार्य डॉ. अमर सिंह

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : जमशेदपुर को ऑपरेटिव कॉलेज के स्वामी विवेकानंद सभागार में कॉलेज के आईक्युएसी और वोकेशनल विभाग द्वारा संयुक्त तत्तवाधान में नेशनल लेक्चर सीरीज का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बीबीए, बीसीए, आईटी और विज्ञान विभाग के पीजी के विद्यार्थियों ने भाग लिया। यह सीरीज आगे बढ़ते हुए मुख्यत: रिसर्च मेथोडोलॉजी, उद्यमिता और आईपीआर बिंदुओं पर केंद्रित होगा। इस प्रथम सत्र का मुख्य विषय “एडवांसेस इन नेनोसाइंस” था। लेक्चर में मुख्य वक्ता डॉ ब्रजेश कुमार, हेड रसायन विभाग, टाटा कॉलेज चाईबासा थे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य वक्ता के साथ कॉलेज के प्राचार्य डॉ अमर सिंह एवं आईक्यूएसी समन्वयक डॉ नीता सिन्हा ने दीप प्रज्जवलन किया। तत्पश्चात प्राचार्य ने मुख्य वक्ता मुख्य वक्ता डॉ ब्रजेश कुमार ने कहा कि रिर्सच के बिना किसी भी देश का विकास की कल्पना नही किया जा सकता है। हाल के दिनों सरकार के द्वारा इसपर काफी जोर दिया गया। जिसका परिणाम चंद्रयान 3 है। उनके द्वारा नैनो टेक्नॉलजी के महत्व को भी विस्तार पूर्वक बताया गया। प्राचार्य डा अमर सिंह ने कहा कि रिर्सच के क्षेत्र के बच्चों को आगे आने आहवान किया। इसके साथ ही विभाग प्राध्याकों और विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए विषय की जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन असिस्टेंट प्रोफेसर पूनम प्रसाद, विषय प्रवेश बीबिए के असिस्टेंट प्रोफेसर के ईश्वर राव वा धन्यवाद ज्ञापन बीसीए के असिस्टेंट प्रोफेसर सुबोध कुमार ने किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया। डॉ. राजीव कुमार,डॉ. प्रभात कुमार सिंह, डॉ. गजेंद्र कुमार सिंह, डॉ. अंतरा कुमारी,डॉ. राजेश कुमार, डॉ. अरूणधती डे,डॉ. वनश्री, स्वाती वत्स, सीनेटर ब्रजेश कुमार,डॉ. अनुपम, डॉ. अनिता,डॉ.नीली बहादूर, आदि उपस्थित।

Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed