स्काउट-गाइड प्रशिक्षण में विद्यार्थियों ने कम संसाधनों में बनाए कई व्यंजन, दिखाई आत्मनिर्भरता और रचनात्मकता

Advertisements

बोड़ाम : राज्य संपोषित प्लस टू उच्च विद्यालय, पटमदा में चल रहे स्काउट-गाइड प्रशिक्षण के तृतीय दिन गुरुवार को विद्यार्थियों ने कम संसाधनों में कई तरह के व्यंजन तैयार कर आत्मनिर्भरता, रचनात्मकता और टीम भावना का प्रदर्शन किया। अलग-अलग टीमों में बंटे विद्यार्थियों ने उपलब्ध सामग्री का उपयोग कर भोजन और पकवान बनाए। टीम रोज ने केक, सैंडविच, झालमूड़ी एवं चना मसाला, टीम सनफ्लावर ने चाय, निमकी, सूजी पीठा, आलू पराठा एवं चना सब्जी और टीम लूट्स ने ब्रेड चॉप, पकौड़ा, पूरी एवं सब्जी तैयार की। अन्य टीमों ने भी अलग-अलग व्यंजन बनाकर अपनी पाक-कला दिखाई।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

इस गतिविधि का उद्देश्य विद्यार्थियों में आत्मनिर्भरता, नेतृत्व क्षमता, सहयोग, समय प्रबंधन और सीमित संसाधनों के बेहतर इस्तेमाल की क्षमता विकसित करना था। विद्यार्थियों ने भोजन बनाने से लेकर उसकी प्रस्तुति तक की पूरी प्रक्रिया स्वयं पूरी की। विद्यालय के प्राचार्य डॉ. मिथिलेश कुमार ने बताया कि स्काउट-गाइड प्रशिक्षण विद्यार्थियों को अनुशासन और शारीरिक गतिविधियों के साथ जीवन की विभिन्न परिस्थितियों का सामना करने के लिए आत्मनिर्भर और जिम्मेदार बनाता है। उन्होंने कहा कि ऐसी गतिविधियों से रचनात्मकता, सहयोग, नेतृत्व और समस्या-समाधान की क्षमता विकसित होती है।

प्रशिक्षक नरेश कुमार के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने गतिविधि में उत्साह से हिस्सा लिया। इस दौरान सुबोध प्रसाद सिंह, भारती कुमारी, तानिया सिंह, दिनेश अधिकारी, तुलसी महतो, अनीता मुर्मू, अल्पा रोशनी बाखला, अभिजीत पाल, राजकुमार महतो एवं हर्षित डेनियल जोसेफ सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाओं की सहभागिता रही। विद्यार्थियों ने इस अनुभव को आनंददायक, ज्ञानवर्धक और जीवनोपयोगी बताया।

About The Author

You may have missed