हरित ऊर्जा कार्यशाला में छात्रों का संकल्प, पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूकता बढ़ाने की पहल

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : सोना देवी विश्वविद्यालय के छात्रों के एक दल ने अपने दो फैकल्टी के नेतृत्व में जमशेदपुर में आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला में शामिल होकर अपने अभिज्ञान में वृद्धि की और संकल्प लिया कि वे पर्यावरण संरक्षण की दिशा में स्वयं पहल करेंगे तथा अन्य लोगों को भी इसके लिए जागरूक करेंगे. इस कार्यशाला में सोना देवी विश्वविद्यालय के बीएससी एग्रीकल्चर, स्कूल ऑफ फार्मेसी तथा बीटेक के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया. विगत 14 मार्च, 2026 को D.B.M.S. कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन, कदमा, जमशेदपुर द्वारा “हरित ऊर्जा और हरित प्रौद्योगिकी: सतत विकास का भविष्य” विषय पर एक-दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. इस कार्यशाला का उद्देश्य छात्रों और शिक्षाविदों के बीच नवीकरणीय ऊर्जा, पर्यावरण-अनुकूल प्रौद्योगिकियों और सतत विकास के महत्व के बारे में जागरूकता पैदा करना था. इस कार्यशाला ने एक ऐसा मंच प्रदान किया, जहाँ विशेषज्ञों, शिक्षकों और छात्रों ने पर्यावरण की रक्षा करने और सतत प्रथाओं को बढ़ावा देने पर अपने विचार और अनुभव साझा किए.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
See also  ईरान की जनता से नेतन्याहू की अपील, कहा—अत्याचारी शासन को हटाकर हासिल करें आजादी

Thanks for your Feedback!

You may have missed