पेपर लीक और क्लस्टर सिस्टम पर छात्रों का हल्ला बोल, लोकभवन मार्च में जोरदार प्रदर्शन
Advertisements

रांची : ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) के नेतृत्व में छात्रों ने क्लस्टर सिस्टम, पेपर लीक और लंबित सरकारी भर्तियों समेत विभिन्न मांगों को लेकर लोकभवन मार्च निकाला। प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए शिक्षा व्यवस्था में सुधार और भर्ती प्रक्रियाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग उठाई।प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने क्लस्टर सिस्टम वापस लेने, पेपर लीक की घटनाओं पर सख्त कार्रवाई करने और लंबित नियुक्तियों को जल्द पूरा करने की मांग दोहराई। बड़ी संख्या में छात्र-युवा इस मार्च में शामिल हुए और अपनी मांगों के समर्थन में लोकभवन तक मार्च कर विरोध दर्ज कराया।
Advertisements

Advertisements



