सन शाइन कोचिंग संस्थान के छात्रों व शिक्षकों ने किया हिन्दी पखवाड़े का शुभारंभ।

Advertisements
Advertisements

गम्हरिया:- हिंदी पखवाड़ा आयोजन के उद्घाटन समारोह में सन साइन कोचिंग संस्थान के शिक्षक व छात्रों ने मिलकर हिंदी भाषा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए पखवाड़े का शुभारंभ किया। सर्वप्रथम माँ शारदे की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन व माल्यार्पण करने के पश्चात छात्रा पूनम ने सभी सम्मानित अतिथि गणों के स्वागत-सत्कार हेतु स्वागत गीत प्रस्तुत किया। उसके बाद वेबिनार के माध्यम से ग्रीन पेंसिल फाउंडेशन के संस्थापक मुख्य अतिथि महोदय सैंडी खांडा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हिंदी हमारी अपनी माँ है व अन्य भाषाएं हमारी मौसी है हमें उनका सम्मान करना चाहिए लेकिन अपनी मात्र भाषा हिंदी को सदैव बढावा देना चाहिए।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

एवं एस के चिल्ड्रन फाउंडेशन की पदाधिकारी आयुषी ने हिंदी के संरक्षण की वकालत पर जोर देते हुए इसे समय की मांग बताया और कहा कि हिन्दी हम सब भारतीयों के सम्मान का प्रतीक है कार्यक्रम का संचालन नीतेश यादव ने किया अंत में कार्यक्रम अध्यक्ष आकाश महतो ने सभी मुख्य अतिथि, अतिथि व शिक्षक एवं छात्रों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए बताया कि सम्पूर्ण हिंदी पखवाड़े के दौरान हर दिन 14 सितम्बर तक अलग अलग प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा तथा 15 सितम्बर को समारोह समापन के साथ विजेता छात्रों के नामों की घोषणा की जायेगी । कार्यक्रम को सफल बनाने में राघव शर्मा,आकाश महतो, नितेश यादव,मुस्कान कुमारी, राजा, अशेंद्र, अभिनंदन, प्राची, विकाश, आदि शिक्षक के साथ साथ सभी छात्रों. ने हिंदी भाषा के वैश्विक महत्व पर प्रकाश डाला, सभी का अप्रतिम योगदान रहा।

Advertisements

You may have missed