परीक्षा के बीच छात्रा अचानक बेहोश, परीक्षा केंद्र में मचा हड़कंप… अस्पताल में भर्ती

0
Advertisements

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र स्थित प्लस टू श्री सुंदर उच्च विद्यालय परीक्षा केंद्र पर सोमवार को मैट्रिक कंपार्टमेंटल परीक्षा के दौरान एक छात्रा अचानक बेहोश हो गई। घटना के बाद परीक्षा हॉल में अफरा-तफरी मच गई और परीक्षार्थियों व शिक्षकों में हड़कंप की स्थिति बन गई।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

जानकारी के अनुसार, छात्रा परीक्षा दे रही थी तभी अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई और वह अपनी सीट से गिरकर बेहोश हो गई। मौके पर मौजूद शिक्षकों और परीक्षा केंद्र प्रशासन ने तुरंत उसे संभाला और प्राथमिक उपचार दिया। इसके बाद उसे नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की देखरेख में इलाज जारी है।

डॉक्टरों के अनुसार, छात्रा को लीवर में सूजन की समस्या है, जिसके कारण उसे अचानक कमजोरी और बेहोशी की स्थिति आई। फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है और इलाज जारी है.

About The Author

See also  NH-122B का निर्माण अंतिम चरण में, समस्तीपुर में करीब 99 प्रतिशत काम पूरा

Thanks for your Feedback!

You may have missed