वार्ड 17 में बिरेंद्र यादव का दमदार प्रचार, बोले—“जल संकट का गारंटी समाधान दूंगा”

0
Advertisements
Advertisements

सरायकेला : वार्ड 17 से जुझारू प्रत्याशी और डिप्टी मेयर पद के दावेदार बिरेंद्र कुमार सिंह यादव का चुनाव प्रचार तेज हो गया है। उनका कहना है कि उन्हें क्षेत्र में व्यापक समर्थन मिल रहा है।

उन्होंने बताया कि अब वे दोबारा हर मतदाता तक पहुंचकर समर्थन की अपील कर रहे हैं। अपने चुनाव चिन्ह ‘सायकिल पम्प’ पर मुहर लगाने की अपील करते हुए वे घर-घर संपर्क साध रहे हैं। उनकी प्रचार गाड़ी दिनभर वार्ड में घूमकर लोगों को उनके विजन और योजनाओं की जानकारी दे रही है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

बिरेंद्र यादव ने कहा कि वार्ड के कुछ इलाकों में जल संकट गहराने लगा है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि इस समस्या का स्थायी और गारंटी समाधान किया जाएगा।

इसके अलावा नियमित सफाई व्यवस्था, कचरे के समुचित निस्तारण और महिलाओं व बुजुर्गों के लिए विभिन्न पेंशन योजनाओं को सुनिश्चित कराने का भी उन्होंने वादा किया।

उन्होंने कहा कि जनता का समर्थन मिला तो वार्ड 17 को मूलभूत सुविधाओं से सशक्त और सुव्यवस्थित बनाया जाएगा।

See also  टेल्को में सीमेंट कारोबारी के घर बड़ी चोरी, 20 लाख की संपत्ति लेकर चोर फरार

Thanks for your Feedback!

You may have missed