वार्ड 17 में बिरेंद्र यादव का दमदार प्रचार, बोले—“जल संकट का गारंटी समाधान दूंगा”


उन्होंने बताया कि अब वे दोबारा हर मतदाता तक पहुंचकर समर्थन की अपील कर रहे हैं। अपने चुनाव चिन्ह ‘सायकिल पम्प’ पर मुहर लगाने की अपील करते हुए वे घर-घर संपर्क साध रहे हैं। उनकी प्रचार गाड़ी दिनभर वार्ड में घूमकर लोगों को उनके विजन और योजनाओं की जानकारी दे रही है।

बिरेंद्र यादव ने कहा कि वार्ड के कुछ इलाकों में जल संकट गहराने लगा है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि इस समस्या का स्थायी और गारंटी समाधान किया जाएगा।
इसके अलावा नियमित सफाई व्यवस्था, कचरे के समुचित निस्तारण और महिलाओं व बुजुर्गों के लिए विभिन्न पेंशन योजनाओं को सुनिश्चित कराने का भी उन्होंने वादा किया।
उन्होंने कहा कि जनता का समर्थन मिला तो वार्ड 17 को मूलभूत सुविधाओं से सशक्त और सुव्यवस्थित बनाया जाएगा।



