प्राथमिक शिक्षकों के लिए सख्ती, 30 घंटे की ऑनलाइन ट्रेनिंग अनिवार्य, नहीं करने पर कार्रवाई

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : झारखंड के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने प्राथमिक (कक्षा 1 से 5) के शिक्षकों के कौशल विकास के लिए ऑनलाइन प्रशिक्षण अनिवार्य कर दिया है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत 50 घंटे के सतत पेशेवर विकास (सीपीडी) का प्रावधान है, जिसमें फिलहाल 30 घंटे का ऑनलाइन प्रशिक्षण कराया जा रहा है। यह कार्यक्रम शिक्षक आवश्यकता आकलन (TNA) के परिणाम के आधार पर तैयार किया गया है, जिसमें शिक्षकों की जरूरत के अनुसार उन्हें अलग-अलग समूहों में बांटकर विशेष मॉड्यूल दिए जाएंगे।प्रशिक्षण पूरा करने के बाद शिक्षकों को एक घंटे की ऑनलाइन परीक्षा देनी होगी, जिसमें सफल होने पर ऐप के जरिए प्रमाण पत्र मिलेगा। यह ट्रेनिंग 20 अप्रैल 2026 से शुरू हो चुकी है और 90 दिनों के भीतर पूरा करना जरूरी है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि तय समय सीमा में प्रशिक्षण पूरा नहीं करने वाले शिक्षकों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। सभी जिलों को निर्देश दिया गया है कि वे शिक्षकों की 100% भागीदारी सुनिश्चित करें और प्रशिक्षण जे-गुरुजी ऐप के माध्यम से पूरा कराया जाए।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

See also  मुठभेड़ में अपराधी के पैर में लगी गोली, पुलिस की कार्रवाई से मचा हड़कंप

Thanks for your Feedback!

You may have missed