झारखंड में तीन दिन तक आंधी-बारिश का कहर, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट…

0
Advertisements
Advertisements

लोक आलोक सेंट्रल डेस्क:झारखंड में मौसम ने करवट ले ली है। प्रदेश के ऊपर बने चक्रवाती परिसंचरण और हरियाणा से बांग्लादेश तक फैले निम्न दबाव के टर्फ के चलते अगले तीन दिनों तक आंधी, बारिश और ओलावृष्टि की आशंका जताई गई है। मौसम विभाग ने रांची समेत राज्य के 20 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। कुछ जिलों में वज्रपात की भी चेतावनी दी गई है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

मौसम विभाग के अनुसार, चक्रवात का असर पूरे राज्य में देखने को मिलेगा। रांची, हजारीबाग, गिरिडीह, धनबाद, बोकारो, देवघर, दुमका, साहिबगंज समेत 20 जिलों में आंधी-तूफान, बारिश और ओलावृष्टि के आसार हैं। वहीं पलामू, चतरा, गढ़वा और लातेहार में इसका असर अपेक्षाकृत कम रहेगा।

विभाग ने चेतावनी दी है कि आंधी के दौरान हवा की गति 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है। शनिवार को जहां रांची समेत कई जिलों में धूप और बादलों की लुका-छिपी रही, वहीं उमस ने लोगों को परेशान किया। रांची का अधिकतम तापमान 33.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सबसे ज्यादा गर्मी मेदिनीनगर में रही, जहां तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

गोड्डा में तापमान में 8 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई है, जो राज्य में सर्वाधिक है। पूरे राज्य में पिछले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में 2 से 8 डिग्री तक की बढ़ोतरी देखी गई है।

मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि आंधी और बारिश के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहें, बिजली के खंभों और पेड़ों से दूर रहें, ताकि किसी भी प्रकार की अनहोनी से बचा जा सके।

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed