प्रदेश कांग्रेस सचिव ने गरीब बच्चों के बीच मनाया जन्मदिन, बांटा पाठ्य पुस्तक
Advertisements

Advertisements

Saraikela : प्रदेश कांग्रेस सचिव सुरेश धारी ने गरीब बच्चों के बीच अपना जन्मदिन मनाया और उनके बीच पाठ्य पुस्तक वितरण किया. उन्होंने आज आदित्यपुर रेलवे कॉलोनी स्थित दुर्गा शिव साईं मंदिर के प्रांगण में गरीब बच्चों के साथ जन्मदिन के अवसर पर केक काटा और बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर जी के विचारों को जन जन तक पहुंचाने के उदेश्य से शिक्षा को ताकत बनाने के लिए पाठ्य पुस्तकों का वितरण किया. इस अवसर पर समाज सेवी रबिन्द्र नाथ चौबे, बिजय शंकर मिश्रा, अम्बुज कुमार, समरेन्द्र नाथ तिवारी, दिवाकर झा, सुभाष यादव, राहुल यादव, योगेंद्र प्रसाद, अधिवक्ता अनिल सिंह, सीदेश्वर उपाध्यक्ष आदि उपस्थित थे.
Advertisements


Advertisements


