अन्याय के विरुद्ध खड़ा रहना ही कृष्ण का उपदेश –विजय मंडल।दावथ (एस एन बी) गौपालकों ने धुम धाम से किया गाय,गोबर्धन व योगीराज कृष्ण की पूजा


दावथ /रोहतास (चारोधाम मिश्रा):-दावथ प्रखंड के विभिन्न गांवों मे गौपालकों ने गौ माता,गोवर्धन पर्वत व भगवान कृष्ण की पूजा श्रद्धापूर्वक किया। सभी गांवों मे श्रद्धालुओं ने गोवर्धन पर्वत की पुजा के दौरान गौ माता की पूजा किया।इसके बाद योगीराज कृष्ण की पूजा श्रद्धा भक्ती से की गयी।पूजा के बाद गदका बनैठी व कुस्ती का भी आयोजन हुआ।इसके पहले सभी गौपालकों ने अपने अपने पशुओं को नहला कर रंग बिरंगे फशु आभुषणों से सजा कर अपने अपने गायों की पूजा किया।जगोधरा,चक चातर,हमीर डिहरी,देवगना,दोलैइचा,भुंडाडीह,नकटौली,गीधा,पटखौली,धवई,परमडीह,परमेश्वरपुर आदि गांवो मे पूजा हुई तथा दंगल व गदका बनैठी खेला गया। वही गोवर्धन पूजा समिति देवगना के द्वारा 1600 मीटर,400 मीटर दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। दौड़ प्रतियोगिता का उद्घाटन दिनारा विधानसभा के विधायक विजय कुमार मंडल ने किया।उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा की अन्याय के विरुद्ध खड़ा ही रहना कृष्ण का उपदेश हैं।इन्द्र के घमण्ड को भगवान कृष्ण ने चूर चूर कर दिया। हमे भगवान कृष्ण के बताए मार्ग पर ही चलकर अपना एवं अपने देश का कल्याण कर सकते हैं।मौके पर संतोष यादव, परशुराम यादव,उसरी ,मुखिया संजय कुमार सिंह, मंटू कुमार, विंध्याचल सिंह,मनोज कुमार, विनोद कुमार, विकास कुमार, नवल किशोर,अखिलेश कुमार, देवेन्द्र, गोलू, नीतीश, बादल, सत्येंद्र ,सहित कई लोग उपस्थित थे।वहीं रात मे सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन होगा।बुजुर्गों के अनुसार द्वापर युग मे भगवान ईंद्र के प्रकोप से ग्वालों को की रक्षा के लिए भगवान कृष्ण ने अपने कनिष्ठा उंगली पर गोबर्धन पर्वत को उठाकर ग्वालों की रक्षा की थी।साथ हीं कृष्ण ने अपने भक्तों को गौ माता, गोबर्धन पर्वत यानि प्रकृति की पूजा करने का उपदेश दिया था।तभी से गौपालक गाय गोबर्धन और कृष्ण की पूजा पीढ़ियों से करते आ रहे हैं।

