एसएसपी ने टीम के साथ मानगो और आजादनगर में किया फ्लैग मार्च…

0
Advertisements
Advertisements

लोक आलोक डेस्क/जमशेदपुर : एसएसपी किशोर कौशल की ओर से आज रामनवमी की शाम मानगो और आजादनगर ईलाके में पुलिस टीम के साथ फ्लैग मार्च किया गया. इस मौके पर एडीएम के साथ-साथ सिटी एसपी भी शामिल थे. इसके अलावा कई थाना प्रभारियों की टीम भी शामिल थी. फ्लैग मार्च के माध्यम से उपद्रवियों को यह चेतावनी देने की कोशिश की गई कि रामनवमी पर अगर उपद्रव होता है तो पुलिस भी अपनी कमर कर ली है. पुलिस किसी तरह की गतिविधियों से भी निबटने के लिए तैयार है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

इस बीच एसएसपी ने लोगों से शांतिपूर्वक तरीसे से रामनवमी पर अखाड़ा जुलूस निकालने की अपील की. विशेष समुदाय से भी आग्रह किया गया कि वे भी इस बीच आपसी भाईचारे का माहौल बनाएं रखें. पुलिस की जरूरत जहां पर पड़ेगी वहां पर खड़ी रहेगी. वैसे जिला प्रशासन की ओर से इस बार सीसीटीवी कैमरा और ड्रोन के माध्यम से भी रामनवमी जुलूस पर पूरी नजर रखने की योजना है. इसके लिए ब्लू प्रिंट तैयार करने के साथ-साथ इसे धरातल पर उतारने की कवायद भी की जा रही है. वहीं एसएसपी किशोर कौशल की ओर से शहर के लोगों से रामनवमी पर शांति व्यवस्था बनाए रखने की भी अपील की गई है.

Advertisements
See also  नवजात का शव डब्बे में ले जाने की घटना से हंगामा, अस्पताल पर लापरवाही के आरोप

Thanks for your Feedback!

You may have missed