श्रीनाथ विश्वविद्यालय में मेगा अप्रेंटिसशिप-कम-जॉब फेयर का सफल आयोजन, 39 प्रतिष्ठित कंपनियों की भागीदारी

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर:आदित्यपुर स्थित श्रीनाथ विश्वविद्यालय परिसर में अप्रेंटिसशिप-कम-जॉब फेयर का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के अंतर्गत नेशनल अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग स्कीम के तहत बोर्ड ऑफ प्रैक्टिकल ट्रेनिंग (ईस्टर्न रीजन) के सहयोग से संपन्न हुआ।

इस जॉब फेयर का मुख्य उद्देश्य स्नातक एवं डिप्लोमा उत्तीर्ण युवाओं को एक साझा मंच उपलब्ध कराना था, ताकि वे उद्योग प्रतिनिधियों से सीधे संवाद कर सकें, अप्रेंटिसशिप के अवसरों को समझ सकें और प्रतिष्ठित कंपनियों में रोजगार प्राप्त कर सकें। आयोजन में मैन्युफैक्चरिंग, ऑटोमोबाइल, माइनिंग, आईटी सर्विसेज, कंसल्टिंग, इंजीनियरिंग एवं संबद्ध क्षेत्रों की कंपनियों ने भाग लिया।
इस मेगा फेयर में कुल 39 नामी कंपनियों की सक्रिय भागीदारी रही। प्रमुख सहभागी संस्थानों में टाटा स्टील लिमिटेड, रामकृष्ण फ़ॉर्जिंस लिमिटेड, सेंट्रल माइन प्लानिंग एंड डिजाइन इंस्टीट्यूट (सीएमपीडीआई), भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (बीसीसीएल), हिंदाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड, जेडएफ कमर्शियल व्हीकल कंट्रोल सिस्टम्स इंडिया लिमिटेड, ऑटोमोटिव एक्सल्स लिमिटेड, क्वेस कॉर्प लिमिटेड, एयर वॉटर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड तथा बीएमडब्ल्यू इंडस्ट्रीज लिमिटेड शामिल रहीं।

इस आयोजन को छात्रों और रोजगार के इच्छुक युवाओं की तरफ से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली। कुल 810 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया, जिनमें से 521 अभ्यर्थी वॉक-इन इंटरव्यू में शामिल हुए। जॉब फेयर में शामिल कंपनियों द्वारा 2634 रिक्तियों के लिए चयन प्रक्रियाएं आयोजित की गईं थीं। यह पहल इंजीनियरिंग एवं टेक्नोलॉजी, बी.ए., बी.एससी., बी.कॉम. सहित सामान्य विषयों के उन स्नातकों और डिप्लोमा धारकों के लिए अत्यंत लाभकारी रहा, जिन्होंने वर्ष 2021 से 2025 के बीच अपनी डिग्री पूरी की है। इस दौरान छात्रों को इंडस्ट्री एक्सपर्ट से सीधे संवाद, भर्ती अपेक्षाओं की समझ और सरकारी कौशल विकास मिशन के तहत अप्रेंटिसशिप मार्गों को जानने का अवसर मिला।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed