डॉक्टर्स डे पर विशेष: जीवनरक्षक योद्धाओं को सलाम


1 जुलाई, डॉक्टर्स डे पर देशभर में स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में अहम भूमिका निभाने वाले डॉक्टरों को सम्मानित किया जा रहा है। यह दिन उनके समर्पण, सेवा और मानवता के प्रति योगदान को याद करने का अवसर है।

इस वर्ष “Healers of Humanity” रखी गई है, जो यह दर्शाता है कि डॉक्टर सिर्फ बीमारियों का इलाज ही नहीं करते, बल्कि वे समाज में करुणा, सेवा और जीवन के प्रति आशा का प्रतीक हैं।
विभिन्न अस्पतालों, मेडिकल कॉलेजों और स्वास्थ्य संस्थानों में इस अवसर पर सम्मान समारोह, सेमिनार, और निशुल्क चिकित्सा शिविरों का आयोजन किया गया। कई संस्थानों ने डॉक्टरों को पुष्प गुच्छ, प्रशंसा पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
स्वास्थ्य मंत्रालय और राज्य सरकारों ने भी डॉक्टर्स डे के अवसर पर डॉक्टरों को शुभकामनाएं दीं और उनकी मेहनत को सराहा। खासकर कोविड-19 महामारी के दौरान डॉक्टरों की भूमिका को देश कभी नहीं भूल सकता।
एक वरिष्ठ चिकित्सक ने कहा, “हमारा पेशा सिर्फ नौकरी नहीं, यह एक जिम्मेदारी है, जो हमें हर पल मरीज की सेवा में तत्पर रखती है। यह सम्मान हमें और भी बेहतर करने की प्रेरणा देता है।” डॉक्टर्स डे के इस मौके पर हम सभी को चाहिए कि हम इन सच्चे नायकों के प्रति आभार प्रकट करें और उनके समर्पण का सम्मान करें।



