नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत पर खास आयोजन, स्कूल में बड़ी जिम्मेदारियां सौंपी गईं
Advertisements

Advertisements

जमशेदपुर : टेल्को स्थित लोयोला स्कूल में नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत विशेष प्रार्थना सभा के साथ की गई। इस अवसर पर स्कूल प्रबंधन की ओर से अहम प्रशासनिक बदलावों की घोषणा भी की गई, जिसमें दो शिक्षकों को उप-प्रधानाचार्य के पद पर पदोन्नत किया गया।
Advertisements

कार्यक्रम के दौरान स्कूल के प्राचार्य और अन्य वरिष्ठ सदस्यों की मौजूदगी में नए सत्र को लेकर छात्रों को प्रेरित किया गया। प्रबंधन ने बताया कि यह कदम स्कूल के बेहतर संचालन और शैक्षणिक गुणवत्ता को और मजबूत करने के उद्देश्य से उठाया गया है। साथ ही छात्रों को अनुशासन, नेतृत्व और टीमवर्क के महत्व को समझाते हुए नए सत्र में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया गया।

Advertisements


