रथ यात्रा की तैयारियों का एसपी ने लिया जायजा, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए सख्त निर्देश

Advertisements

सरायकेला : ऐतिहासिक रथ यात्रा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। सरायकेला के पुलिस अधीक्षक ने रथ यात्रा की तैयारियों का निरीक्षण किया और आयोजन स्थल के साथ पूरे रूट का जायजा लिया। इस दौरान सुरक्षा, ट्रैफिक प्रबंधन और श्रद्धालुओं की सुविधा से जुड़े इंतजामों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

निरीक्षण के दौरान एसपी ने संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने, पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, भीड़ प्रबंधन और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि रथ यात्रा के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां समय पर पूरी की जाएंगी, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

About The Author

See also  आबिद हुसैन फायरिंग कांड में तीन गिरफ्तार, देसी पिस्टल, तीन जिंदा गोलियां और एक्टिवा स्कूटी बरामद

You may have missed