स्वदेशी मेला में हुआ गीत संध्या का कार्यक्रम

0
Advertisements
Advertisements

Jamshedpur : फुटबॉल मैदान, आदित्यपुर में चल रहे स्वदेशी मेला के तहत आज शाम सांस्कृतिक कार्यक्रम के रूप में गीत संध्या का आयोजन किया गया, जिसका मेला में पहुंचे लोगों ने भरपूर आनंद लिया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिलाध्यक्ष कार्यवाह मनोज कुमार सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। गीत संध्या में शहर के प्रसिद्ध गायक नीलाम्बर चौधरी, राजेन्द्र राज, अरविन्द बाघड़िया एवं गायत्री ने अपनी सुरीली प्रस्तुति से दर्शकों का मनोरंजन किया। आयोजन में स्वदेशी मेला की सदस्या मंजू ठाकुर का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर मेला संयोजक मनोज सिन्हा, सह-संयोजक प्रकाश मेहता एवं जयंत श्रीवास्तव सहित किरणजीत कौर, नीरू सिंह, अल्पना सिंह व अन्य स्वदेशी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
See also  परसुडीह के बारीगोड़ा में देर रात फायरिंग, देशी पिस्तौल बरामद, आरोपी फरार

Thanks for your Feedback!

You may have missed